उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पावर गर्ल्स (UPCEG) ने ‘सशक्त नारी, सशक्त समाज’ अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया

11 अक्तूबर, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पावर गर्ल्स (UPCEG) ने “सशक्त नारी, सशक्त समाज” अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया। UPCEG, उत्तर प्रदेश राज्य के 50 से अधिक संस्थाओं का एक नेटवर्क है, जो किशोरियों के सशक्तिकरण और उनके समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करता है।

अमलतास, जो UPCEG का सदस्य है, ने आज बाराबंकी जिले के मसौली ब्लाक के गांवों में कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस अवसर पर किशोरियों को उनके कौशल, समान अवसर और सशक्त निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकारी योजनाओं और नीतियों के साथ समन्वय कर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन प्रयासों के माध्यम से न केवल किशोरियों को लाभ मिला, बल्कि राज्य की सामाजिक और शैक्षिक प्रगति में भी योगदान सुनिश्चित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान जागरूकता रैली और संवाद सत्र का आयोजन किया गया. किशोरियों ने इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखाई और समुदाय के लोग भी इस प्रयास में शामिल हुए।

इस अवसर पर किशोरियों से चर्चा करते हुए अमलतास संस्था के निदेशक अजय शर्मा ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर 2011 को संकल्प पारित करके 11 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस् के रूप में घोषित किया था। तभी से यह हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। आज का दिन लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों जैसे बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव, हिंसा और शिक्षा से वंचित रहने जैसी समस्याओं को उजागर करता है और उनके समाधान के लिए प्रेरित करता है। इसका उद्देश्य लड़कियों को विकास के अवसर देकर समाज में उन्हें सम्मान, समान अधिकार और सशक्तिकरण प्रदान करना है। सशक्तिकरण का हमारा उद्देश्य लड़कियों को सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने जीवन के बारे में निर्णय ले सकें, नेतृत्व कर सकें और समाज के विकास में पूरी तरह से भाग ले सकें। यह दिन बालिकाओं के महत्व, शक्ति और क्षमता का जश्न मनाता है।

UPCEG के दृष्टिकोण को साझा करते हुए, मिलान बी द चेंज की प्रोग्राम अधिकारी अंजलि सिंह ने कहा, “उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पावर गर्ल्स” मिलान की एक सुदृढ़ पहल है, जो किशोरियों के साथ काम करते हुए उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करती है। इस अभियान के तहत, अगले 6 महीनों तक ‘उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पावर गर्ल्स’ के विभिन्न एनजीओ सदस्य एकजुट होकर बच्चियों के हक़, अधिकार और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, सरकार द्वारा चलाई जा रही उन सभी योजनाओं की जानकारी प्रदेश की बच्चियों को दी जाएगी जो उनके हित में हैं, ताकि वे इनका लाभ उठाकर अपना जीवन संवार सकें।”

छह महीने चलने वाले इस अभियान इस अभियान का उद्देश्य है कि लगभग 25,000 से अधिक किशोरियों तक पहुँच बनाई जाए। उन्हें सरकारी योजनाओं और अवसरों की जानकारी दी जाएगी और उनके सशक्तिकरण के ज़रिए समुदाय और राज्य की सामाजिक प्रगति में योगदान सुनिश्चित किया जाएगा।

मिलान बी द चेंज एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो वंचित समुदायों की किशोरियों को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत है। पिछले 18 वर्षों से मिलान युवाओं के साथ मिलकर सामाजिक बाधाओं को चुनौती देता रहा है, शिक्षा तक पहुँच बढ़ाता रहा है और नेतृत्व के अवसर पैदा करता रहा है। अपने कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक की 1,00,000 से अधिक बालिकाओं के साथ काम किया है। इन बालिकाओं को ज्ञान, कौशल और सहयोग प्रदान कर उन्हें अपने सपनों का पीछा करने और एक अधिक समान भविष्य गढ़ने के लिए सक्षम बनाया गया है।

इस अभियान “सशक्त नारी, सशक्त समाज” के माध्यम से, मिलान उन किशोरियों तक पहुँचना चाहता है जो उत्तर प्रदेश के सबसे वंचित क्षेत्रों में रहती हैं और सामूहिक प्रयास व सतत वकालत के ज़रिए उनके समुदायों में स्थायी परिवर्तन लाना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style