स्वास्थ्य विभाग में एक ही नाम से 6 जिलों में नौकरी कर रहे X-ray technician के खिलाफ एफआईआर

FIR against X-ray technician working in 6 districts with the same name in the Health Department

निदेशक पैरामेडिकल डॉ रंजना खरे ने सोमवार को वजीरगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

लखनऊ। इस समय एक सरकारी नौकरी के लिए युवक दर— दर की ठोकरे खा रहे है, इसके विपरित यूपी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां एक ही नाम से छह जिलों में कार्य कर रहे X-ray technician  का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ निदेशक पैरामेडिकल डॉ रंजना खरे ने सोमवार को वजीरगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

एफआईआर में विभाग में कूटरचित दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने और विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई की मांग की गई है। निदेशक पैरामेडिकल डॉ रंजना खरे की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया, स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती-2016 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उप्र द्वारा 403 एक्स-रे टेक्नीशियन अभ्यर्थियों को सफल घोषित करते हुए सूची उपलब्ध कराई गई थी। सूची में जिसमें क्रमांक सख्या 80 पर अर्पित सिंह, पुत्र अनिल कुमार सिंह के नाम से 6 लोगों ने फर्जी कूटरचित प्रपत्र तैयार कर कथित रूप से अर्पित सिंह के नाम पर विभिन्न जनपदों में नियुक्ति प्राप्त कर ली गई है।

इन जिलों में पाई नौकरी

इनमें पहला व्यक्ति जनपद बलरामपुर में कथित अर्पित सिंह, पुत्र अनिल कुमार सिंह, आधार कार्ड नम्बर-5254-4916-2718, निवासी मोहल्ला प्रतापनगर, पोस्ट शाहगंज, आगरा है। जबकि दूसरा जनपद फर्रुखाबाद में कथित अर्पित सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह आधार कार्ड नम्बर-5008-0779-9459, निवासी-22, प्रतापनगर, शाहगंज, आगरा है। इसी तरह तीसरा जनपद रामपुर में कथित अर्पित सिंह, पुत्र अनिल कुमार सिंह, आधार कार्ड नम्बर-8970-27771-5487, निवासी-सी-22, प्रताप नगर, शाहगंज, आगरा और चौथा व्यक्ति जनपद बांदा में कथित अर्पित सिंह, पुत्र अनिल कुमार सिंह, आधार कार्ड नम्बर 4968-2215-8342 निवासी सी 22, प्रतापनगर, शाहगंज, आगरा व पांचवां व्यक्ति जिला अमरोहा में कथित अर्पित सिंह, पुत्र अनिल कुमार सिंह आधार कार्ड नम्बर-3398-0733-7433 निवासी ग्राम नगला खुमानी, पोस्ट कुरावली, मैनपुरी तथा छठां व्यक्ति जनपद शामली में कथित अर्पित सिंह, पुत्र अनिल कुमार सिंह, आधार कार्ड नं अप्राप्त गृह जनपद आगरा में नौकरी कर रहा है।

एफआईआर में कहा गया है कि उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा फर्जी एवं कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त कर ली गई एवं सन् 2016 से स्वास्थ्य विभाग से वेतन प्राप्त कर विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। अतः इस मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।

#Tahira Kashyap का डेब्यू बना ऐतिहासिक,‘शर्माजी की बेटी’ ने जीता एशिया का गोल्ड अवॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां