पेरौल छूटे Chandan Mishra हत्याकांड के छह आरोपी बंगाल से गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Six accused in Chandan Mishra murder case who were released on parole have been arrested from Bengal, main accused absconding

पुलिस प्रशासन की किरकिरी के बाद पटना पुलिस की संयुक्त टीम और एसटीएफ ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया।

पटना। इलाज के दौरान अस्पताल में पेरौल पर छूटे Chandan Mishra की गोली मारकर हत्या के मामले में बिहार पुलिस ने बंगाल से छह आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि मुख्‍य आरोपी तौसीफ अभी भी फरार चल रहा है। चंदन मिश्रा की हत्या 3 दिन पहले अस्पताल में हुई थी। पुलिस प्रशासन की किरकिरी के बाद पटना पुलिस की संयुक्त टीम और एसटीएफ ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बंगाल से कुछ की गिरफ्तारियां कर ली हैं, लेकिन इसमें मुख्य आरोपी तौसीफ अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस ने चारों तरफ अपनी टीम लगाई हुई है। चंदन मिश्रा हत्या में तौसीफ उर्फ बादशाह, नीलेश, सूर्यमान, बलवंत, अभिषेक, मन्नु सिंह, नीशू समेत 10 और लोगों के नाम सामने आए थे। जांच काफी तेजी से चल रही है।

चंदन मिश्रा कुछ दिन पहले पैरोल पर बाहर आया था। पटना के पारस अस्पताल में इलाज करा रहा था। गुरुवार सुबह मुख्य आरोपी तौसीफ समेत 5 लोग अस्पताल के अंदर आए। फिर उन्होंने प्राइवेट वार्ड में जाकर ताबड़तोड़ गोलियां चंदन पर चला दीं। चंदन की मौके पर ही मौत हो गई थी। तौसीफ उर्फ बादशाह को पहले ही छापेमारी की खबर लग गई थी। इसलिए वो वहां से भागने में कामयाब रहा। फिलहाल, पुलिस के बड़े अधिकारी लगातार इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस के अनुसार, जल्द ही इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Shekhar Suman ने अपने हिंदी नाटक “एक मुलाक़ात” में महान कवि साहिर लुधियानवी को जीवंत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर