आज यूपी में रोपे जाएंगे 37 करोड़ पौधे, CM YOGi अयोध्या और आजमगढ़ में करेंगे पौधरोपण

Today 37 crore saplings will be planted in UP, CM Yogi will plant saplings in Ayodhya and Azamgarh

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी मंत्री जिलों में रहकर पौधरोपण करेंगे।

लखनऊ। यूपी में , CM YOGi ADITAY के नेतृत्व में प्रदेश भर में एक पेड़ मां के नाम थीम पर 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण महाभियान-2025 का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए नर्सरियों व अन्य स्थानों पर 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी मंत्री जिलों में रहकर पौधरोपण करेंगे। महाभियान के लिए नामित नोडल अधिकारियों ने आवंटित जिलों में मंगलवार को पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और वन विभाग के अधिकारियों साथ इसे अंतिम रूप दिया। वहीं अयोध्या में मुख्यमंत्री पीपल या शमी का पेड़ लगा सकते है;

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी अयोध्या और आजमगढ़ में पौधरोपण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लोगों से चर्चा भी जनसंवाद के माध्यम से करेंगे और कार्बन क्रेडिट के तहत सात किसानों को चेक भी प्रदान करेंगे। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बाराबंकी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधरोपण करेंगे। इस अभियान 26 विभागों और 25 करोड़ नागरिकों की सहभागिता रहेगी। सर्वाधिक लखनऊ मंडल में पौधे लगेंगे। वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग मिलकर सर्वाधिक 14 करोड़ से अधिक पौधे लगाएंगे। सभी कार्यालय, विद्यालय व अन्य संस्थाएं आधे दिन केवल पौधरोपण कार्य में सहयोग देंगी।

सीएसआर फंड से सुरक्षा

पौधरोपण के बाद पौधों की सुरक्षा के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) फंड का इस्तेमाल होगा। बैंकों और निजी कंपनियों से रोपण क्षेत्रों को गोद लेने और पौधों की सिंचाई व सुरक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे पौधरोेपण अभियान तकनीकी नवाचार और सामुदायिक सहयोग के बल पर और भी प्रभावी होने की उम्मीद है।

Strike: आज बैंक, डाक और रेलवे विभाग के कर्मचारी नहीं करेंगे काम, लग सकता है जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother