धर्मांतरण के मास्टरमाइंड Chhangur Baba ने सरकारी भूमि​ पर बनाया बंगला, ध्वस्तीकरण का नोटिस

Conversion mastermind Chhangur Baba built a bungalow on government land, notice issued for demolition

जमीन भी आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत नहीं है। इससे निर्माण किए गए भवन को तत्काल हटाया जाए।

बलरामपुर। हिंदू परिवार की महिलाओं और युवाओं को बरगलाकर धर्मांतरण कराने के मास्टर माइंड जलालुद्दीन उर्फ Chhangur Baba ने अकूत संपत्ति बनाने के साथ ही सरकारी जमीनों पर कब्जा भी किया था। अब एटीएस, ईडी के साथ ही जिला प्रशासन उसके काले कारनामों से परदा उठाना शुरू किया है। सबसे पहले उसके बलरामपुर के उतरौला मधपुर स्थित आलीशान कोठी को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, क्योंकि आरोपी ने अवैध रूप से कब्जा करके सरकारी भूमि पर निर्माण कराया है। तहसीलदार उतरौला ने सोमवार को बेदखली के दो नोटिस जारी कर निर्माण को सात दिनों में हटाने की चेतावनी दी है। एक नोटिस 17 मई और दूसरा 26 मई को जारी हुआ है।

बंजर भूमि पर कराया है निर्माण

तहसीलदार एसपी प्रजापति ने सोमवार को बताया कि जिस तिथि में बेदखली की गई है, उसी तिथि का नोटिस चस्पा किया गया है। पूर्व में भी कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन किसी ने गेट ही नहीं खोला। इसलिए पूर्व में जारी नोटिस को चस्पा किया गया है। राजस्व टीम की रिपोर्ट के अनुसार नीतू रोहरा के नाम से मधपुर में गाटा संख्या 337/370 पर मकान बनाया गया है। निर्माण जिस जमीन पर हुआ है वह बंजर भूमि है, जिसका आवंटन किसी को नहीं हुआ है। निर्माण वैध नहीं है। जमीन भी आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत नहीं है। इससे निर्माण किए गए भवन को तत्काल हटाया जाए।

सात दिन का दिया समय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार शाम 6:30 बजे Chhangur Baba की कोठी पर पुलिस बल के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने गेट पर बेदखली की नोटिस चस्पा किया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि बेदखली के नोटिस के बाद मधपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तहसीलदार ने बताया कि सात दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से अतिक्रमण को गिरवाएगा। प्रशासन की कार्रवाई के बाद छांगुर की आलीशन कोठी में रह रहे लोगों ने आक्रोश जताया। छांगुर की बहू साबिरा पहली बार बाहर आई और प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई से बच्चे डरे हैं।

सिंधी समाज में आक्रोश

प्रदेश में गैर-मुस्लिम लड़कियों को बहला फुसलाकर कराए जा रहे धर्मांतरण के खिलाफ सिख और सिंधी समाज के लोगों ने आक्रोश है। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस तरह का कुत्सित प्रयास करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने धर्मांतरण की साजिश रचने वाले अपराधियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

यूएई के नेटवर्क को खंगाल रही एटीएस

छांगुर बाबा की करीबी नीतू नवीन रोहरा के यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के नेटवर्क को एटीएस खंगाल रही है। दरअसल, सातवीं कक्षा पास नीतू ने 2014 से 2019 तक 19 बार यूएई की यात्रा की, जिसकी वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसी तरह नवीन घनश्याम रोहरा ने भी 2016 से 2020 के बीच 19 बार यूएई की यात्रा की। पति-पत्नी होने के बावजूद दोनों केवल 8 अप्रैल, 2017 को एक बार साथ में गए थे, लेकिन वापसी अलग-अलग की थी। सूत्रों की मानें तो छांगुर बाबा के गिरोह का नेटवर्क यूएई में भी है।

धर्मांतरण के जरिए Changur Baba ने जुटाए करोड़ों रुपये, ईडी करेगा जांच, खाड़ी देशों से जुड़े तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother