जमीन के विवाद में चाची ने प्रेमी के साथ मिलकर भतीजे की चाकू मारकर ली जान

In a land dispute, the aunt along with her lover stabbed her nephew to death

पुलिस ने चाची और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बरेली। यूपी के बरेली जिले से जमीन के विवाद में एक Murder of a young man करने की खबर सामने आई। उस युवक की हत्या उसकी चाची ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपियों दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं युवक की हत्या से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। यह वारदात भुता थाना क्षेत्र के ग्राम म्यूड़ी कला की है। यहां जमीन को लेकर चल रहे विवाद में चाची ने भतीजे के चाकू मारकर घायल कर दिया है। परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी कुआडांडा जा रहे थे, रास्ते में उसकी सांसे थम गई। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने चाची और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थाना क्षेत्र के ग्राम म्यूड़ी कला में शनिवार शाम 7:30 बजे जमीन के विवाद को लेकर चरन सिंह की पत्नी अनीता और भतीजे उमाकांत की पत्नी कांती देवी से विवाद होने लगा, देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी, इसी दौरान उमाकांत भी पहुंच गए। इसी बीच अनीता और उसके साथी गौरव ने मिलकर उमाकांत को चाकू मारकर घायल कर दिया। चीख—पुकार होने पर आसपास के ग्रामीण व परिजन भी आ गए ,तभी तत्काल घायल उमाकांत को सीएचसी कुंआडांडा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाची अनीता व उसके साथी गौरव को हिरासत में ले लिया है।

घर में मचा कोहराम

उमाकांत की हत्या से उसकी पत्नी कांती देवी का रो— रोकर बुरा हाल है। उसे अभी कोई संतान नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया चरण सिंह की पत्नी के परिवार के ही एक युवक गौरव से अवैध संबंध है। जिससे परिवार वाले काफी नाराज रहते थे। पिता लीलाधर ने चरण​ सिंह की पत्नी अनीता का आचरण ठीक ना होने के कारण संपत्ति से बेदखल भी कर दिया है। इसी वजह से परिवार में रोज विवाद होते थे, इसी विवाद में उमाकांत की जान चली गई।

सख्ती: Kanwar Yatra मार्ग पर भंडारों के भोजन की भी होगी जांच, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria