Chief Minister Omar Abdullah ने पाक को दी चेतावनी,अपनी तबाही के लिए रहे तैयार’

Chief Minister Omar Abdullah warned Pakistan, be ready for your destruction

उमर अब्दुला ने कहा पाक अपनी तबाही के लिए ही जिम्मेदार होगा।

जम्मू-कश्मीर। पाक की नापाक हरकतों के बीच जम्मू कश्मीर के Chief Minister Omar Abdullah ने पाकिस्तान को तनाव बढ़ाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात पाकिस्तान ने बनाए हुए है, इसलिए उसे अपनी बंदूकें खामोश करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जम्मू में गोलाबारी से प्रभावित नागरिकों से मुलाकात की और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने ड्रोन हमलों को नाकाम करने की बात कही और पुंछ में हुए नुकसान पर चिंता जताई। उमर अब्दुल्ला ने चेतावनी दी कि उसे ही तय करना है कि वह क्या चाहता है? अगर वह तनाव बढ़ाना चाहता है, तो उसका ही नुकसान होगा। अपनी तबाही के लिए पाकिस्तान ही जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात हमने नहीं बनाए हैं।

घायलों से मिले सीएम

जम्मू में बढ़ते तनाव, ड्रोन हमलों और जम्मू के सीमावर्ती जिलों में भारी गोलाबारी के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिएChief Minister Omar Abdullah ने जम्मू और सांबा जिलों में मिश्रीवाला, नागबनी, बिश्नाह और ठंडी खुई में स्थापित शिविरों और आवास केंद्रों का दौरा किया और इन आश्रय स्थलों में पहुंचाए गए लोगों के लिए किए गए राहत प्रबंधों का आकलन किया।उन्होंने जीएमसी जम्मू में भर्ती घायलों का भी हाल जाना। जम्मू में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित नागरिकों से मुलाकात करने और उनके लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उमर ने कहा कि पाकिस्तान नागरिकों को निशाना बना रहा है। यह निंदनीय है। वर्ष 1971 की जंग के बाद पहली बार जम्मू शहर को निशाना बनाया गया।

पुंछ के हालात पर जताई चिंता

जम्मू शहर में कई जगह ड्रोन से हमला किया गया। कश्मीर में हमारे आयुध डिपो को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन हमारे सुरक्षाबलों ने उसके सभी ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। पुंछ के हालात पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुंछ शहर में बहुत नुकसान हुआ है। वहां गोलाबारी में जख्मी हुए कई लोगों को यहां जम्मू में उपचार के लिए लाया गया है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार की शाम को जम्मू और उसके साथ सटे इलाकों में लोगों से ब्लैकआउट और धमाकों की आवाजों के दौरान घरों के भीतर रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की। लोगों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि घबराएं नहीं, हम सब मिलकर इससे निपट लेंगे।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria