Nissan Motor india ने लॉन्च किया ‘हैट्रिक कार्निवल’

Nissan Motor India launches 'Hatrick Carnival'

इस ऑफर के साथ यह निसान की गाड़ियों को घर लाने का सबसे शानदार मौका है।

बिजनेस डेस्क, गुरुग्राम: Nissan Motor इंडिया ने हैट्रिक कार्निवल लॉन्च करने का एलान किया है। देशभर में 1 से 30 अप्रैल, 2025 तक चलने वाले इस कार्निवल के तहत लिमिटेड टाइम ऑफर्स प्रदान किए जाएंगे। इससे देशभर में मौजूदा क्रिकेट सीजन का उत्साह और बढ़ दिखेगा। इस अनूठे कैंपेन के तहत बेनिफिट्स की हैट्रिक का मौका मिलेगा। इस ऑफर के साथ यह निसान की गाड़ियों को घर लाने का सबसे शानदार मौका है।

यह लाभ मिलेगा

10,000 रुपये तक के कार्निवल बेनिफिट के साथ कुल 55,000 रुपये तक का लाभ हर खरीद के साथ एक सोने का सिक्का मिलेगा, जिससे यह अपने आप में एक शानदार फेस्टिव एवं क्रिकेट सीजन ऑफर बन गया है। इस घोषणा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए निसान मोटर इंडिया डिजिटल, प्रिंट, इन्फ्लूएंसर आउटरीच और ओओएच के माध्यम से 360 डिग्री मीडिया कैंपेन भी चला रही है। इससे अधिकतम विजिबिलिटी एवं एंगेजमेंट सुनिश्चित होगा। हैट्रिक कार्निवल के साथ निसान क्रिकेट सीजन के उत्साह को अपने कस्टमर टच पॉइंट्स तक लेकर आई है। ग्राहकों को ज्यादा रिवार्डिंग एवं यादगार ऑनरशिप एक्सपीरियंस दिया जा रहा है, जिससे वे नए उत्साह के साथ देश को एक धागे में जोड़ने वाले खेल का आनंद उठा सकेंगे। इसके तहत पूरे भारत में निसान के सभी डीलरशिप पर क्रिकेट थीम वाली गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे इस खेल का रोमांच हर टचपॉइंट पर महसूस किया जा सकेगा।

सर्वश्रेष्ठ फेस्टिव बेनिफिट

क्रिकेट के जुनून के साथ निसान इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ फेस्टिव बेनिफिट दे रही है। इससे यह ग्राहकों के लिए निसान डीलरशिप पर आने और अपनी पसंदीदा कार को घर ले जाने का सबसे शानदार मौका है। वित्त वर्ष 2024-25 में 99,000 से ज्यादा यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ निसान मोटर इंडिया भारत में लगातार एवं सतत विकास के रास्ते पर बढ़ रही है। पिछले सात साल में प्रदर्शन की दृष्टि से यह निसान के लिए सबसे शानदार साल रहा है। इस साल एक बार फिर नई निसान मैग्नाइट की सफलता देखने को मिली। यह घरेलू कारोबार में निसान का महत्वूपर्ण मॉडल बना हुई है। सालभर में 28,000 से ज्यादा यूनि्टस की बिक्री और 20 नए बाजारों के साथ कुल 65 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के साथ निर्यात का कुल आंकड़ा 71,000 यूनिट्स के पार पहुंच गया। इससे निसान के लिए भारत एक्सपोर्ट हब बनकर सामने आया है।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.