एक बाइक पांच सवारी: अनियंत्रि​त मोटरसाइकि वाहन से भिड़ी Four youth died, एक घायल

Four youth died

प्रांशु गंभीर रूप से घायल हो गया, जो जिंदगी और मौत की जंग अस्पताल में लड़ रहा है।

इटावा। सरकार लगातार ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, इसके बाद भी गुरुवार देर रात एक बाइक पर जा रहे पांच लोग हादसे का शिकार हो गए,जिसमें चार ने दम तोड़ दिया, और एक जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।

इटावा जिले में ऊसराहार-सरसईनावर मार्ग पर गुरुवार रात एक ही बाइक से पांच दोस्त कही जा रहे थे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से भिड़ गई। हादसे में दौलतपुर निवासी आशीष, हिंमाशु व रोहित निवासी दौलतपुर, राहुल निवासी नगरिया टोडर की मौत हो गई और दौलतपुर निवासी प्रांशु गंभीर रूप से घायल हो गया, जो जिंदगी और मौत की जंग अस्पताल में लड़ रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला।

अलग-अलग अस्पतालों में तोड़ा दम

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें चार ने अलग- अलग अस्पतालों में दम तोड़ दिया, जबकि प्रांशु का इलाज चल रहा है। बेटों के मौत की सूचना मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया पांचों एक ही बाइक पर सवार थे। इनमें से कुछ ने अलग-अलग अस्पतालों में दम तोड़ा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.