भगदड़ में 18 लोगों की मौत पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, हादसे पर जताया दुख

Rahul Gandhi expressed grief

यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है।

नई दिल्ली: नईदिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत और कईयों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, ‘शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है।उन्होंने आगे लिखा कि प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और लापरवाही के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े।

प्रियंका गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस हादसे पर शोक जताया है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है, ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें. शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.