तिनके की तरह बिखड़ने लगी AAP की झाड़ू, दिल्ली की छोटी सरकार पर भी संकट के बादल

AAP's broom started disintegrating like straw, clouds of crisis over Delhi's small government too

शर्मनाक हार के बाद अब जनता के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों का पार्टी से मोहभंग होने लगा।

नईदिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी यानि AAP  की झाड़ू तिनके की तरह बिखड़ने लगी हैं। विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, जैसे बड़े नेताओं को मिली शर्मनाक हार के बाद अब जनता के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों का पार्टी से मोहभंग होने लगा। उसका उदाहरण शनिवार को उस समय मिला, जब तीन पार्षदों ने पार्टी छोड़ते हुए भाजपा ज्वाइन कर लिया। यह संकेत है भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली एमसीडी में भी भाजपा का मेयर जल्द ही बनेगा, क्योंकि अप्रैल में मेयर का चुनाव होने है।

इन्होंने दिया shock to AAP

AAP पार्षद एंड्रयूज गंज से अनीता बसोया, हरिनगर से निखिल चपराना और आरकेपुरम से धर्मवीर सिंह ने आप को झटका देते हुए भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहें। उन्होंने आप से आए पार्षदों को पार्टी का पटका पहनकर स्वागत किया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में जल्द ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की वजह से देश लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है और अब दिल्ली की बारी है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को बहुमत दिया है, उसका नतीजा उन्हें सरकार का गठन होते ही मिलना शुरू हो जाएगा।

अब लगातार काम करना होगा

सचदेवा ने कहा कि एक सुंदर और विकसित दिल्ली बनाने के लिए अब लगातार काम करना होगा। इससे 10 वर्ष से रुका हुआ विकास कार्य भी पूरा हो सकेगा। साथ ही, दिल्ली में भाजपा जिस विकसित दिल्ली की बात कर रही है उसके सपने को भी साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी को विकसित देखने वाले भाजपा के साथ आना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें भी भ्रम और भ्रष्टाचार की सरकार से पिछले 10 सालों से परेशान है। अब उन्हें भाजपा के रूप में इकलौता विकल्प मिला है। मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा की सच यह है की आप को सत्ता के फेविकोल ने जोड़ रखा था। अब शीघ्र सभी राष्ट्रवादी नेता इसको छोड़ देंगे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother