चुनावी तीर: अमित शाह ने आप को बताया अवैध आमदनी वाली पार्टी, बोले केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया

ill-gotten gains party

10 साल के दौरान अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार करने के अलावा कुछ नहीं किया।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारिख जैसे— जैसे करीब आ रही है, वैसे—वैसे राजनेता एक—दूसरे पर तीखे वार कर रहे है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के नरेला में एक चुनावी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी को ‘अवैध आमदनीवाली पार्टी’ बताया। शाह ने आरोप लगाया कि पार्टी ने वोट पाने के लिए झूठ फैलाया और अपने 10 साल के दौरान अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार करने के अलावा कुछ नहीं किया।

केजरीवाल पर पूर्वाचलियों का अपमान करने का आरोप लगाया। साथ ही आप की निगरानी में राजधानी में कुशासन का भी आरोप लगाया। आरोप लगाया कि “केजरीवाल ने केवल वोट पाने के लिए झूठ बोला। आप का मतलब ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’है। गृह मंत्री ने कहा कि ‘आप का कुशासन आठ फरवरी को समाप्त हो जाएगा, जब भाजपा सत्ता में आएगी। केजरीवाल, आपकी सरकार जल्द ही जाने वाली है और भाजपा सत्ता में आ रही है।’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “हमारे संविधान लागू होने के बाद इन 75 वर्षों में हमारे देशवासियों ने लोकतंत्र को गहराई से मजबूत करने में मदद की है। यह लोकतंत्र है, जिसके कारण एक गरीब चायवाले का बेटा तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुनकर आया है। यह वह संविधान है, जिसके कारण गरीब आदिवासी की बेटी द्रौपदी मुर्मू ‘महामहिम’ बनकर राष्ट्रपति पद पर बैठीं हैं। शाह नरेला से भाजपा उम्मीदवार राज करण खत्री के लिए प्रचार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother