अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पत्नी निकिता और सास निशा सिंघानिया को मिली जमानत

Wife Nikita and mother-in-law Nisha Singhania got bail in Atul Subhash suicide case.

अभियोजन पक्ष के अनुसार, तीनों आरोपी अदालत के समक्ष पेश हुए।

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक में बेंगलुरु शहर की एक अदालत ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में शनिवार को इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को जमानत दे दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, तीनों आरोपी अदालत के समक्ष पेश हुए। सुभाष ने 9 दिसंबर को बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अलग रह रही पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

सुभाष ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वालों ने तलाक के लिए उस पर तीन करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया था। सुभाष ने 40 पन्नों के अपने सुसाइड नोट और डेढ़ घंटे के वीडियो में ये आरोप लगाए थे। पुलिस ने सुभाष की पत्नी समेत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया, उन्हें गिरफ्तार किया और उत्तर प्रदेश से बेंगलुरु लाई। वहीं सुभाष के पिता ने एक दिन पहले ही आरोपियों को जमानत देने नहीं देने की मांग की थी, फिर भी उन्हें जमानत दे दी गई।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां