मौसी की लड़की से लव मैरिज करने वाले ने अवैध संबंध रखने पर पत्नी और सास को काट डाला

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले के फ्रेंडस कॉलोनी निवासी ने ​रविवार रात अवैध संबंध के शक में पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, बेटी को बचाने आई सास को भी वार करके मौत के घाट उतार दिया। आश्चर्य की बात यह है कि दोनों की हत्या करने के बाद आरोपी घर से भागा नहीं बल्कि शव के पास पलंग पर बैठका रहा है। मां— बेटी की चीख सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

गेट बंद कर बैठा ​था आरोपी

मौके पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी के घर के बाहर भीड़ जमा थी, और अंदर से गेट लॉक था। पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची तो दोनों के शव खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे और आरोपी पलंग पर शांति से बैठा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध ​थे, वह किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी, पूछने पर बेशर्मी से जवाब दिया।

मौसेरी बहन से किया था विवाह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के काला आम निवासी जेम्स जोसेफ उर्फ बादल ने मौसेरी बहन कामिनी (39) से साल 2017 में प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पत्नी कामिनी और सास पुष्पा (62) के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर में ही रहता था। वह एक निजी संस्थान की कैंटीन में काम करता है।

रविवार रात पड़ोसी संजीव गुप्ता ने 112 नंबर पर कॉल कर जेम्स जोसेफ के घर में मारपीट और चीखने की आवाज आने की सूचना दी। कुछ ही देर में चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। गेट अंदर से बंद था। लॉक तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो कमरे में कामिनी, उसकी मां पुष्पा के शव पड़े थे। आरोपी जेम्स पलंग पर बैठा था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पूछने पर करने लगी झगड़ा

एडीसीपी पूर्वी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारोपी ने बताया कि पत्नी के दिल्ली के एक युवक से दो साल से संबंध थे। वह अक्टूबर बिना बताए गायब हो गई थी। कई दिन बाद घर लौटने पर कामिनी को समझाया और कई बार युवक से संबंध खत्म करने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। रात में वह फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। रोकने पर वह झगड़ा करने लगी, तो गुस्से में कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। पुष्पा बेटी को बचाने आई तो उसे भी मार डाला।

इसे भी पढ़ेंं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.