चोरी के सोने के लालच में तीन लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला नाजिम एक बटन की वजह से पकड़ा गया

बिजनौर। पूरे बिजनौर को हिलाकर रख देने वाले बिजनौर में हुए तिहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने बहुत ही कम समय में सुलझा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला कोई और नहीं बल्कि परिवार का करीबी ही निकला, आरोपी के शर्ट की टूटी हुई बटन ने उसे कानून की गिरफ्त में ला दिया। आरोपी ने चोरी के सोने के लिए तीन लोगों को जान ले ली।

हत्यारोपी कोई और नहीं याकूब का दोस्त नाजिम ही कातिल निकला, उसने चोरी के सोने को हासिल करने के लिए याकूब, उसकी मां जुबेदा और पिता भूरा को मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहनी हुई पैंट-शर्ट और चप्पल बरामद कर ली है। हत्या के दौरान आरोपी नाजिम की शर्ट पर खून के धब्बे लग गए थे। इसे पहनकर ही वह अपने घर चला गया था। वह कपड़े उसकी बहन ने धोए थे। इसकी पुष्टि आरोपी की बहन ने की। साथ ही फील्ड यूनिट ने केमिकल के माध्यम से शर्ट और चप्पलों पर रक्त होने की पुष्टि की।

पेचकश, चाकू और ईंट से की हत्या

नाजिम ने तीनों की जान लेने के लिए पेचकस, चाकू और ईंट का उपयोग किया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। बुधवार को खुलासा करते हुए एसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि मंसूर के भाई गुलाम नबी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान आरोपी नाजिम उर्फ नाजू निवासी मोहल्ला मिर्दगान का नाम प्रकाश में आया। बुधवार को स्वाट टीम और पुलिस ने नाजिम को दबोच लिया।

हत्या से पहले नाजिम ने किया नशा

नाजिम ने बताया कि रविवार रात को पड़ोस में शादी थी। जहां डीजे पर डांस को लेकर याकूब के साथ उसकी धक्का मुक्की हुई थी। डीजे बंद होने के बाद दोनों बाहर आए और फ्लूड का नशा किया। नशे में याकूब ने शेखी बघारते हुए झूठ बोल दिया कि उसके पास चोरी का सोना है, जो घर पर रखा है। सोना चोरी करने के लालच में नाजिम उर्फ नज्जू, याकूब के घर चला गया और वारदात को अंजमा दिया।

शर्ट के बटन से पकड़ा गया नाजिम

याकूब के पिता मंसूर ने नशे की हालत में दरवाजा खोला था। दरवाजा खोलने के बाद मंसूर जाकर सो गया। याकूब और नाजिम ने घर में बैठकर खाना खाया। इसके बाद याकूब सो गया। उसने याकूब के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। पहले चाकू से जुबेदा का गला काटा। बाद में मंसूर की पेचकस और चाकू से हत्या कर दी। याकूब के सिर में ईंट मारकर और चाकू से गला काटकर हत्या की। याकूब से झड़प होने पर नाजिम की शर्ट का एक बटन टूट गया था, जो घटनास्थल से बरामद हुआ। तीनों की हत्या करने के बाद उसने घर की तलाशी ली, लेकिन सोना नहीं मिला। इसके बाद वह दीवार फांदकर घर से बाहर आया और दोबारा नशा किया।

 

इसे भी पढ़े..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style