हरदोई में डीसीएम देख टेंपो चालक ने खोया संतुलन,हादसे में 10 की मौत, पांच घायल सीएम ने जताया दुख

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में बुधवार को हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर घायल हो गए । दरअसल बिलग्राम क्षेत्र में एक टेंपो चालक ने अपना नियंत्रण वाहन से खो दिया, जिससे टेंपो पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल प र चीख— पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, सात लोगोंं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गंभीर घायल पांच लोगों का इलाज जारी है। यह हादसा हादसा रोशनपुर के पास बिल्हौर-कटरा स्टेट हाईवे पर हुआ है। यहां अचानक टेंपो के सामने डीसीएम के आ जाने से टेंपो पलट गया।

पांच महिलाओं समेत दस की मौत

हादसे में टेम्पो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। मृतकों में पांच महिलाएं, दो बच्चियां, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं। घायलों और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम भेजा गया है। हादसे की जानकारी पर जिला मुख्यालय से अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद डीसीएम चालक व हेल्पर मौके से फरार हो गए।

सीएम योगी ने जताया दुख

बिलग्राम क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलो के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours