बिहार सम्पर्क क्रांति में बम की सूचना मचा हड़कंप, गोंडा में ट्रेन रोककर की गई तलाशी

गोंडा। बिहार से नई दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति 12565- सुपरफास्ट ट्रेन में बम की सूचना से रेल अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन उसे गोंडा जंक्शन पर ट्रेन को रोककर गहन तलाशी की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता व फायर की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, एएसपी मनोज रावत व अन्य अफसर जांच कर रहे हैं।

जीआरपी कोतवाल अरविंद शर्मा और आरपीएफ कोतवाल नरेंद्रपाल सिंह की अगुवाई में टीम भी हर पहलू की निगरानी कर रही है। पूर्वोत्तर रेलवे में गोंडा के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर रेलवे कंट्रोल को बम की सूचना मिली थी। तत्काल यहां ट्रेन रोककर तफ्तीश की जा रही है। हालांकि काफी तलाश के बाद भी बम की कोई जानकारी नहीं मिली फिर भी पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती, वह एक—एक सीट और स्थान की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.