आगरा में सपा नेता ने फाड़ी बीजेपी की होर्डिंग, कार नंबर से ट्रैस कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा। सत्ता से दूर सपा के कार्यकर्ता अब खुलेआम गुंडागर्दी और तुच्चेपन पर उतारू हो गए है। आगरा में एक सपा नेता ने तो आधी रात को कार से पहुंचकर बीजेपी को होर्डिंग फाड़ डाली। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा में कहा था कि बटेंगे तो कटेंगे। इसको भाजपा नेताओं ने अपने होर्डिंग में स्लोगन के रूप में लिखवा दिया। इनमें दिवाली की शुभकामनाएं दी गई थीं। आगरा के ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड पर इसी तरह के होर्डिंग को फाड़ दिया गया। मामले की जानकारी पर भाजपा नेताओं ने पुलिस से​ शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया था। बुधवार रात को पुलिस ने आरोपी सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पंकज कसाना को गिरफ्तार किया है।

यहां लगे हुए थे होर्डिंग

बसई चाैकी क्षेत्र में हरे कृष्णा रिजोर्ट के सामने होर्डिंग लगा हुआ था। मंगलवार की रात हार्डिंग को किसी ने फाड़ दिया। इसकी जानकारी भाजपा नेताओं को हुई। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। मामले में जितेश स्वरूप ने थाना ताजगंज में तहरीर दी। पुलिस ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताय कि रात में एक कार सवार युवक आया था। वह होर्डिंग को फाड़ते नजर आया। कार के नंबर से आरोपी की तलाश की गई। नंबर सैंया का था। पुलिस टीम पहुंच गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोप है कि सैंया के पुरा महाराज सिंह निवासी पंकज कसाना ने होर्डिंग फाड़ा था। पूछताछ में पता चला कि वह सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर