स्त्री 2 के बाद अब भूल भुलैया 3 डराने के लिए तैयार, मंजुलिका और रूह बाबा दर्शकों का मनोरंज करने आ रहे है

मनोरंजन डेस्क: स्त्री 2 की सफलता के बाद एक और हॉरर मिक्स कॉमेडी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बेताब है। जब इसका टीजर जारी हुआ तब से लगातार कार्तिक आर्यन के फैन इसे देखकर, आने वाली फिल्म की कहानी के बारे में कयास लगा रहे है। रिलीज के एक हफ्ते बाद भूल भुलैया 3 का टीज़र अब भी काफी सुर्खियों में है और यूट्यूब के फ़िल्म चार्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है। टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा बनाई गई यह नई फिल्म इस फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है, जो अपनी खूबसूरत विजुअल्स, रहस्यमय कहानी, और रूह बाबा और मंजुलिका के बीच के संघर्ष की वजह से दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

रूह बाबा मंजुलिका में लड़ाई

भूल भुलैया तीन में एक बार फिर रूह बाबा ( कार्तिक आर्यन), और मंजुलिका ( विद्या बालन) के बीच होने वाली जबरदस्त भिड़ंत है। यह रोमांचक संघर्ष कहानी में एक नया मोड़ लाने वाला है, और दर्शक बेसब्री से देखना चाहते हैं कि उनका आमना-सामना कैसा होने वाला है। टीज़र ने दर्शकों को रूह बाबा और मंजुलिका के बीच के रोमांचक रिश्ते की झलक दिखाई, जिससे वे और देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं। क्या रूह बाबा मंजुलिका को हराने में सफल होगा, या वह फिर से हंगामा मचाएगी? त्यौहार के मौसम के साथ, “भूल भुलैया 3” दिवाली के लिए एक ज़रूरी फिल्म बनने जा रही है, जिसमें ह्यूमर और हॉरर से भारी कहानी का शानदार मिश्रण है।

‘भूल भुलैया 3’ को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इस दिवाली हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण लाने वाली है। यह लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और त्रिप्ति डिमरी मुख्य किरदारों में हैं, जो एक शानदार फिल्म के लिए आधार तैयार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.