लखनऊ में बेकाबू कार ने तीन को कुचला, लोगों ने चालक को दौड़ाकर पकड़ा, पीटकर किया यह हाल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रुमी गेट के सामने शुक्रवार देर रात एक कार चालक ने तीन लोगों को कुचल दिया, इसके बाद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया,उसकी पिटाई करने के साथ ही कार को तोड़कर कबाड़ा बना दिया। सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार चालक को बचाकर थाने लाई। इसके साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार चालक पारा निवासी आयुष्मान उपाध्याय ने रात 11.15 बजे रूमी गेट के पास एक राहगीर को टक्कर मार दी। इस पर लोगों ने कार का पीछा किया तो वह तेजी से गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। भागते हुए वह ठाकुरगंज घंटाघर के पास पहुंचा। उस वक्त वहां भारी भीड़ जमा थी। भागने की फिराक में कार चालक ने तीन और लोगों अनवार, गुड्डू व फैजान को टक्कर मार दी। घंटाघर के पास हुए इस हादसे के बाद लोगों ने शोर मचाते हुए कार का पीछा किया।

गली में फंसी कार

तीन लोगों को कुचलने पर भीड़ ने जब कार को दौड़ाया तो भागने की कोशिश में कार चालक ने एक ई रिक्शे में टक्कर मार दी। छोटे इमामबाड़े के पास मुफ्तीगंज जाने वाली सड़क पर लोगों ने कार को घेर लिया। हादसे से नाराज लोगों ने पहले तो कार चालक को जमकर पीटा। इसके बाद लोगों ने ईंट-पत्थर से कार को तोड़ डाला। हादसे की सूचना पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस ने बेकाबू भीड़ को देखते ही लाठी फटकारते हुए लोगों को वहां से हटाया और कार चालक पारा निवासी आयुष्मान उपाध्याय को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। कार की चपेट में आने से घायल तीनों लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर का कहना है कि कार चालक ने शराब पी रखी थी। मारपीट के दौरान कार चालक को भी चोट लगी है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.