सुल्तानपुर पुलिस ने एक्सईएन हत्याकांड के आरोपियों को 24 घंटे में मुठभेड़ के बाद पकड़ा

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में बदमाशों ने अधिशाषी अभियन्ता संतोष कुमार की हत्या कर दी गई थी।अब 24 घंटे के अंदर सुल्तानपुर पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अधिशासी अभियंता की हत्या उन्हीं के विभाग के संविदा सहायक अभियन्ता अमित और एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम प्रदीप है, ने कर दी गयी थी इस सम्बन्ध में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थी । कोतवाली नगर प्रभारी को रात में सूचना मिली कि ये दोनों अभियुक्त अमित व उनके साथी प्रदीप दूबेपुर मोड़ से बनारस रोड होते हुए बनारस से बिहार भागने की फिराक में है।

बिहार के रहने वाले थे आरोपी

मुखबिर की सूचना पर यकीन करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की, रात करीब 02 बजे आरोपी पुलिस को दिखाई दिए, पुलिस टीम को देखते ही अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू की,जिसमें आत्मरक्षा के लिए पुलिस टीम ने फायरिंग की । फायरिंग में अमित कुमार व प्रदीप जो क्रमशः मधुबनी, सासाराम जिला बिहार के रहने वाले हैं ,ये दोनों घायल हो गये । तत्काल इन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.