कारगिल युद्ध के नायकों की स्मृति में हुई ‘कारगिल दिवस ट्रिब्यूट दौड़’ में 800 से अधिक प्रभिागी हुए शामिल

 लखनऊ। भारत में निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने भारतीय सेना की सूर्य कमांड और लुलु मॉल की भागीदारी में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर लखनऊ में “कारगिल दिवस ट्रिब्यूट दौड़” का आयोजन किया। “रन टू पे ट्रिब्यूट” थीम पर आधारित यह मिनी मैराथन दौड़, कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि थी।

 इस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि – मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया के जनरल कमांडिंग ऑफिसर, मेजर जनरल साहिल सेठ और एक्सिस बैंक के रीजनल ब्रांच बैंकिंग हेड – उत्तर 3, श्रीकेश पी. ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें 800 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सेना के 400जवान शामिल थे, जिन्होंने एकता और सम्मान का प्रदर्शन करते हुए नागरिकों के साथ दौड़ लगाई।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria