तीसरे कार्यकाल की शपथ से पहले मोदी ने संभावित कैबिनेट के साथ सौ दिन के रोडमैप पर की चर्चा

नई दिल्ली। शपथ ग्रहण से पूर्व नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के​ लिए रोडमैप तैयार किया, रविवार को चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने संभावित मंत्रियों से चाय पर चर्चा किया। उन्होंने सभी से जोर देकर कहा कि वह विकास परियोजनाओं को मिशन के रूप में पूरा करें। दरअसल कैबिनेट गठन से पहले पीएम मोदी हर बार चाय पर भाजपा नेताओं से मुलाकात करते हैं। साल 2014 में भी ऐसी ही बैठक आयोजित हुई थी। अब नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों से कहा कि आप सभी सरकार पर ध्यान दें और सुनिश्चित करें कि परियोजनाएं समय पर पूरी हों।

यह बन सकते हैं मंत्री

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, बंदी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई नए चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण और मनसुख मंडाविया जैसे वरिष्ठ नेताओं के भी अपने पदों पर बने रहने की संभावना है।

 यह भी होंगे हिस्सा?

शिवसेना के प्रतापराव जाधव, भाजपा के सी आर पाटिल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय, भागीरथ चौधरी और हर्ष मल्होत्रा को भी शामिल किया जा सकता है। इनके अलावा, भाजपा के जितिन प्रसाद और रक्षा खडसे के भी नई सरकार में शामिल होने की उम्मीद है। निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल और किरण रिजिजू भी शपथ लेंगे। वहीं, चिराग पासवान, एचडी कुमारस्वामी, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी और जीतन राम मांझी जैसे सहयोगियों को मंत्री पद मिलने की संभावना है।

भाजपा की रणनीति उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में अपने नुकसान को संतुलित करने में है। पार्टी ने नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, नड्डा और बीएल संतोष के साथ 11 घंटे की बैठक की। सीतारमण और जयशंकर के साथ शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी जैसे प्रमुख मंत्रियों के अपने-अपने विभागों को बनाए रखने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours