यूपी में भाजपा की हार पर आज दिल्ली में होगा मंथन, सीएम योगी समेत बड़े नेता पहुंचे दिल्ली

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार की वजह तलाशने के लिए आज दिल्ली में हाईकमान समीक्षा करेगा। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल गुरुवार को ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंचेंगे।इस बैठक में सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों को भी बुलाया गया है। दिल्ली पहुंचे सभी नेताओं के अलग-अलग भाजपा के शीर्ष नेताओं से भी मिलने की भी चर्चा है।

आज सभी जिलों में जश्न मनाएगी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के उपलक्ष्य में भाजपा हर जिला मुख्यालयों पर शुक्रवार को जश्न मनाएगी। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने इस समारोह में पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर भाजपा के राज्य मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिला केंद्रों पर विजयोत्सव मनाएंगे।

यूपी में आधी रह गई भाजपा

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इस बार आधे से ज्यादा सीटों पर हार गई, इसकी प्रमुख वजह कमजोर संगठन और भाजपा प्रत्याशियों का केवल मोदी और योगी के भरोसे ही रहकर चुनाव लड़ना मुख्य वजह बन गई। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशियों ने अपने स्तर पर लोकल मुददों को हल करने की कोशिश नहीं की, इस वजह से क्षेत्रिय मुदृदों को हथियार बनाकर विपक्ष ने उसे बुरी तरह से हरा दिया। यदि अयोध्या के मुदृदे को स्थानीय नेताओं ने हाईकमान के सामने उठाया होता तो शायद इसका समाधान निकाला जा सकता था। ऐसे में भाजपा अपने सबसे बड़े गढ़ में इस तरह हार का सामना नहीं करना पड़ता, वहीं छुट्टा पशुओं के मुद्दे को भी सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां