वी एसओसी 2, टाइप 2 अटेस्टेशन पाने वाला उद्योग जगत का पहला प्लेयर बना

बिजनेस डेस्क। देश का एकमात्र दूरसंचार एवं इंटरनेट सेवा प्रदाता (आईएसपी) जिसे यह आधुनिक विश्वस्तरीय मान्यता मिली है, यह सम्मान उपभोक्ताओं के भरोसे एवं डेटा सुरक्षा के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाता हैजाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफ़ोन आइडिया (वी) ने आज बताया कि इसे एसओसी2 टाइप 2 अटेस्टेशन मिला है। वर्तमान में यह भारत का एकमात्र दूरसंचार सेवा प्रदाता है, जिसने सफलतापूर्वक एसओसी 2 टाइप 2 अटेस्टेशन को पूरा कर लिया है। यह उपभोक्ताओं की संवेदनशील जानकारी एवं गोपनीयता को सुरक्षित रखते हुए तथा डिस्ट्रीब्यूटेड डेनियल-ऑफ- सर्विसेज़ (डीडीओएस) अटैक को कम करते हुए डेटा सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों को बरकरार रखने की वी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

सख्त मूल्यांकन प्रक्रिया

एआईसीपीए (एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल सर्टिफाइड प्रोफेशनल अकाउन्टेन्ट्स) के साथ रजिस्टर्ड स्वतंत्र सीपीए और विस्ता इन्फोसेक द्वारा संचालित सख्त मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद प्राप्त यह मान्यता एसओसी 2 ‘ट्रस्ट सर्विस’ पर आधारित है, जिसके तहत मुख्य मानकों जैसे सुरक्षा, उपलब्धता, प्रोसेसिंग इंटेग्रिटी, गोपनीयता आदि पर उपभोक्ताओ के डेटा प्रबन्धन का मूल्यांकन किया जाता है। यह मान्यता इस बात की पुष्टि करती है कि कंपनी न सिर्फ जटिल सुरक्षा नीतियों के कार्यान्वयन में सक्षम है बल्कि विस्तारित अवधि के लिए अनुपालन को भी प्रमाणित करती है।
एसओसी 2 टाइप2 ऑडिट इस बात की पुष्टि करता है कि वी का भीतरी नियन्त्रण, नीतियां एवं प्रक्रियाएं सुरक्षा एवं संचालन दक्षता के सर्वोच्च मानकों पर आधारित हैं। यह इस बात का संकेत है कि डीडीओएस सुरक्षा के सर्वोच्च स्तर के साथ सुरक्षा नियंत्रण के लिए वी के पास सशक्त डिजाइन एवं संचालन दक्षता है। सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे को यह तेजी से पहचान लेता है, ऐसे में यह सभी कारोबारों के लिए भरोसेमंद सेवा प्रदाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.