सीएनएच ने अपने इंडिया टेक्नोलॉजी सेंटर का किया विस्तार और अग्रणी मल्टी-व्हीकल सिम्युलेटर का किया उद्घाटन

बिजनेस डेस्क। कृषि और निर्माण समाधानों में वैश्विक स्तर पर अग्रणी सीएनएच ने आज कंपनी के इंडिया टेक्नोलॉजी सेंटर (आईटीसी) में एक अत्याधुनिक मल्टी-व्हीकल सिम्युलेटर (एमवीएस) जोड़ने की घोषणा की। भारतीय ऑफ-हाईवे खंड में अपनी तरह का पहला एमवीएस सीएनएच के वैश्विक परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह एर्गोनॉमिक्स सिम्युलेशन, नियंत्रण के उपयोगकर्ता अनुभव परीक्षण, ग्राहक क्लीनिक, उत्पाद विकास टीमों के लिए डिजाइन समीक्षा, उत्पाद सत्यापन और कर्मचारी प्रशिक्षण सहित विभिन्न काम के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में काम करेगा। सीएनएच के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी, फ्रेडरिक आइक्लर ने उद्घाटन के अवसर पर कहा, “हमारे इंडिया टेक्नोलॉजी सेंटर (आईटीसी) का विस्तार और संवर्द्धन भारत के समृद्ध प्रतिभा पूल का उपयोग करते हुए नवोन्मेष के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की मिसाल है। यह रणनीतिक कदम इस क्षेत्र में कृषि और निर्माण क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए शीर्ष स्तर की विशेषज्ञता का लाभ उठाने के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाता है।

उत्पादों का परीक्षण

आईटीसी हमारे ग्राहकों को टेक्नोलॉजी के लिहाज़ से उन्नत उत्पाद प्रदान करने के प्रति सीएनएच की प्रतिबद्धता की आधारशिला है।” उन्होंने कहा, “प्रौद्योगिकी के लिहाज़ से यह प्रगति प्रोटोटाइप विकसित करने या वास्तविक दुनिया में परीक्षण करने से पहले आभासी दुनिया में हमारे उत्पादों का परीक्षण और मूल्यांकन कर कचरे को कम करने और गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर हमारे वहनीयता के लक्ष्यों का भी समर्थन करती है।” सिम्युलेटर बॉडी ट्रैकिंग सेंसर, वर्चुअल रियलिटी हेडसेट और डिवाइस, मल्टीपल डिस्प्ले स्क्रीन, वीडियो और ऑडियो कॉन्फ्रेंस कैप्चर और प्लेबैक सिस्टम, संबंधित सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेयर – हार्डवेयर इंटीग्रेशन और विभिन्न कैब को दोहराने के लिए एक समायोज्य फ्रेम जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस है।

आईटीसी, सीएनएच के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, आशीष शर्मा ने कहा, “नया मल्टी-व्हीकल सिम्युलेटर आईटीसी में हमारी अनुसंधान एवं विकास की क्षमता के लिहाज़ से महत्वपूर्ण प्रगति है। अपने अत्याधुनिक फीचर और बहुमुखी एप्लीकेशन के साथ, यह हमारी टीमों को हमारे ग्राहकों की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हमारे उत्पादों के नवोन्मेष और इन्हें परिष्कृत करने के लिए सशक्त बनाएगा। यह नई पहल, एक औद्योगिक केंद्र के रूप में अपनी भूमिका के अलावा, भारत को टेक्नोलॉजी के लिहाज़ से प्रमुख स्थान के रूप में स्थापित करने के सीएनएच के दृष्टिकोण की दिशा में एक और कदम है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.