ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए अदाणी और एमजी मोटर इंडिया ने मिलाया हाथ

बिजनेस डेस्क।अदाणी टोटलएनेर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) और एमजी मोटर इंडिया ने भारत में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। देशभर में एमजी के ईवी ग्राहकों के लिए चार्जिंग सॉल्यूशन और वैल्यू एडेड सर्विसेज को विकसित करने के उद्देश्य से हुआ है यह समझौता। भारत के तेजी से बढ़ते ईवी इकोसिस्टम को एक मजबूत और बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में मदद करेगा।इस समझौते के अनुसार, एटीईएल एमजी डीलरशिप पर सीसी 260 किलोवाट डीसी चार्जर लगाएगी ताकि चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत किया जा सके और ग्राहकों की पहुंच को बढ़ाया जा सके।

यह साझेदारी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की सप्लाई, इंस्टालेशन, कमीशनिंग, ऑपरेशन्स और मेंटिनेंस को शामिल करते हुए एक व्यापक समाधान प्रदान करेगी। इसके साथ ही, एक सहज ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म एक डेडिकेटेड मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से चार्जिंग स्टेशन ढूंढने (डिस्कवरी), यूजर ऑथेंटिकेशन, गाड़ी चार्ज करने और बिल का भुगतान करने (बिलिंग सेटलमेंट) जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.