जौनपुर से वाराणसी और लखनऊ का सफर होगा सुगम, मेमू स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल तक के लिए शुरू

जौनपुर । जौनपुर से लखनऊ और वाराणसी का सफर करने वाले ट्रेन यात्रियों का सफर सुहाना होने जा रहा है। रेलवे ने 20 अप्रैल तक के लिए मंगलवार से मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन मेमू स्पेशल 04217 स्पेशल वाराणसी से सुबह 6:25 बजे रवाना होगी। 6:44 बजे बाबतपुर, 7:18 बजे जौनपुर जंक्शन, शाहगंज 7:48 बजे, अकबरपुर 8:22 बजे, अयोध्या धाम 9:02 बजे, रुदौली 9:43 बजे, दरियाबाद 10:13 बजे, बाराबंकी 11:02 बजे होते हुए लखनऊ 11:45 बजे पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 04218 मेमू स्पेशल लखनऊ से शाम 4:30 बजे चलकर 5:18 बजे बाराबंकी, 5:52 बजे दरियाबाद, 6:11 बजे रुदौली, 6:41 बजे अयोध्या धाम, 7:25 बजे अकबरपुर, रात आठ बजे शाहगंज, 8:43 बजे जौनपुर जंक्शन, 9:20 बजे बाबतपुर और 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह गाड़ी वंदे भारत से महज 15 मिनट अधिक लेगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.