मुंबई: कपड़े की दुकान में लगी आग, दूसरी मंजिल पर रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के संभाजीनगर में बुधवार तड़के एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपरी मंजिल पर रह रहे एक ही परिवार के सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया​ कि यह घटना बुधवार को तड़के तीन बजे हुई, जिसमें तीन महिलाओं, दो पुरुषों और दो बच्चों सहित सात सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सभी शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे की सूचना पाकर पुलिस फायर ब्रिगेड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। दुर्भाग्य से उस समय तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने आगे कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है और विशेषज्ञ टीम की जांच के बाद इसका पता लगाया जाएगा। वहीं एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से पूरे बाजार में सन्नाटा पसर गया।बताया जा रहा है कि उसी मकान में एक बैटरी वाली गाड़ी चार्ज में लगी हुई थी, आशंका जताई जा रही है,उसी में ब्लास्ट से आग लगी। इस हादसे में तनवीर, वसीम,हमीदा बेगम, सोहेल शेख और परी की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother