अब ​जेल में रहेंगे दिल्ली के सीएम केजरीवाल,अदालत में लिया अपने मंत्री सौरभ ,आतिशी का नाम

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाली मुख्यमंत्री रहते हुए पहले आदमी बन गए जिन्हें कोर्ट ने 15 दिन के तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा है। दरअसल दिल्ली शराब घोटाले नीति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी। वहीं केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे। बीती 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया था।

 अब इनकी बारी

ईडी की ओर से पेश हुए एएसजी एसवी राजू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विजय नय्यर ने मुझे कभी रिपोर्ट नहीं किया। लेकिन वह आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था। केजरीवाल ने साफ कहा कि विजय नायर मुझे नहीं आतिशी और सौरभ को रिपोर्ट करता था। केजरीवाल ने अपने मंत्रियों का नाम लिया है।केजरीवाल पक्ष के वकील ने जेल में कुछ दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। साथ ही, तीन किताब की मांग की है, रामायण, हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बाय जर्नलिस्ट नीरज चौधरी, महाभारत। केजरीवाल के वकील ने स्पेशल डाइट की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने अपना लॉकेट, और टेबल चेयर भी मांगी है।

ईडी ने की न्यायिक हिरासत की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अदालत ने कहा कि वह ईडी को समक्ष स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देती हैं, क्योंकि वह ट्रायल कोर्ट के आदेश के अनुसार हिरासत में हैं। अदालत यह स्पष्ट करती हैं कि उन्होंने याचिकाकर्ता के अधिकार क्षेत्र पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ईडी ने न्यायिक हिरासत की मांग की है। एएसजी ने कहा कि केजरीवाल ने अभी तक पासवर्ड साझा नहीं किए है। रमेश गुप्ता और एएसजी राजू वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े।एएसजी राजू ने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे है। राजू ने कहा केजरीवाल सवालों के सीधे जवाब नहीं दे रहे है। अदालत को ये सब बताने का मकसद है कि ईडी आगे भी केजरीवाल की हिरासत की मांग कर सकते है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother