मॉस्कों में सुरक्षाबलों की वर्दी में कॉन्सर्ट हॉल में घुसे आतंकियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 60 की मौत

मॉस्को। आईएस के आतंकियों ने सुरक्षाबलों की वर्दी में रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की, इस आतंकी हमले 60 लोगों की मौत हो गई, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आतंकियों ने हॉल में धमाका भी किया, जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीन से चार बंदूकधारियों ने एक साथ लोगों पर फायरिंग शुरू की दी, जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की टीमें लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई हैं। आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने कहा कि गोलीबारी के बाद लगभग 100 लोग थिएटर के तहखाने से भागने में सफल रहे, जबकि अन्य लोग छत पर जाकर छिपकर जान बचाने में सफल रहे। वहां से रॉक बैंड के सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक भी बना लिया है। हालांकि, अभी तक बंधकों की स्थिति साफ नहीं हुई है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया आतंकी हमला

रूस ने गोलीबारी की घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए। मॉस्को के मेयर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। रूसी एजेंसियों ने मॉस्को में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंधि होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.