बंधन बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के बीच हुआ करार

बिजनेस डेस्क: देश में निजी क्षेत्र के सबसे तेजी से बढ़ते बैंकों में से एक, बंधन बैंक ने अपने ग्राहकों को कमर्शियल वाहन और इक्विपमेंट के लिए फाइनेंस संबंधी बेहतर सॉल्यूशन पेश करने के लिहाज से देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग के तहत, बंधन बैंक कमर्शियल वाहन और इक्विपमेंट के पोर्टफोलियो में फाइनेंस सुविधा की पेशकश करेगा।

ग्राहकों का बेहतर नेटवर्क

इस तरह ग्राहकों को बैंक के व्यापक नेटवर्क और विशेष रूप से तैयार की गई आसान पुनर्भुगतान योजनाओं से लाभ होगा। इस बारे में और विस्तार से जानकारी देते हुएसंतोष नायर, हैड-कंज्यूमर लेंडिंग एंड मॉर्गेजेस, बंधन बैंक ने कहा, ‘‘महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ की गई इस साझेदारी के बाद बंधन बैंक के ग्राहकों को वाहनों की खरीद के लिए फाइनेंस संबंधी आसान विकल्प मिलेंगे। यह एसोसिएशन वाणिज्यिक वाहन और वाणिज्यिक उपकरणों के बारे में ग्राहकों की विविध वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में हमारे समर्पण को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि यह सहयोग हमें अपनी पहुंच बढ़ाने और वाणिज्यिक वाहन खंड में व्यवसायों के विकास का समर्थन करने के लिए अनुरूप फाइनेंस संबंधी विकल्प प्रदान करने में सक्षम करेगा।

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, जलाल गुप्ता, बिजनेस हेड कमर्शियल व्हीकल्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा, ‘‘यह साझेदारी हमें अपने ग्राहकों को सर्वाेत्तम वित्तीय समाधान प्रदान करने में मदद करेगी और उन्हें आवश्यक प्रोत्साहन और आत्मविश्वास प्रदान करेगी। यह गठजोड़ एमसीई और बंधन बैंक दोनों को एक-दूसरे के विशाल नेटवर्क की क्षमता का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा।’’

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.