सनस्टोन, मौजूदा छात्रवृत्ति के अलावा महिलाओं को देगी 20 फीसदी अतिरिक्त छात्रवृत्ति

बिजनेस डेस्क। एक कहावत है ​कि एक पुरूष को मछली पकड़ना सिखाया जाए तो उसका परिवार कभी भूखा नहीं मरेगाए, और अगर एक महिला को मछली पकड़ना सिखाया जाए तो पूरे गांव को फायदा होगा। यह मुहावरा आज के दौर बेहद प्रासंगिक है। जाने-माने उच्च शिक्षा स्टार्टअप सनस्टोन ने इसी दिशा में अगला बड़ा कदम उठाया है। महिला ग्रेजुएट्स के कल्याण के लिए इस उच्च शिक्षा सेवा प्रदाता ने महिलाओं को शिक्षा एवं समावेशी कार्यस्थल नीतियों के साथ सशक्त बनाने के प्रयास में पूरे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया। पिछले पांच सालों के दौरान सनस्टोन ने देश भर में 3000 से अधिक छात्रों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सनस्टोन-पावर्ड कैम्पस

सनस्टोन महिलाओं को शिक्षा में एक समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने अब तक अपने प्रोग्रामों में नामांकित महिलाओं को रु 10 करोड़़ से अधिक की छात्रवृत्ति वितरित की है। इन पहलों को महिला लीडर्स का समर्थन प्राप्त है, जिनमें सनस्टोन के निवेशक, कैम्पस पार्टनर्स, हायरिंग पार्टनर्स और इनके कर्मचारी शामिल हैं। सनस्टोन महिला कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रोत्साहन देती है।

कंपनी को अपनी कर्मचारी नीतियों पर गर्व है जो हमेशा से महिला कर्मचारियों के विकास और कल्याण को प्राथमिकता देते रहे हैं और उन्हें अधिक समावेशी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। महिला दिवस के उपलक्ष्य में सनस्टोन ने महिला छात्रों के लिए विशेष स्कॉलरशिप की घोषणा की है। 8 मार्च से 15 मार्च के बीच हर महिला जो सनस्टोन-पावर्ड कैम्पस में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहती है, वह मौजूदा छात्रवृत्ति के अलावा 20 फीसदी अतिरिक्त छात्रवृत्ति पा सकेंगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां