बदायूं में महिला जज का शव उनकेआवास पर फंदे से लटका मिला, कमरे में मिला सुसाइड नोट

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले में मूल रूप से मऊ की रहने वाली महिल जज का शव शनिवार सुबह उनके सरकारी आवास में फंदे पर लटका​ मिला। इस खबर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को छानबीन में एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस के अनुसार महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह अपने कोर्ट में नहीं पहुंचीं। साथी जजों ने उनके नंबर पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। कर्मचारियों के मुताबिक जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।’

पंखे से लटका था शव

पुलिस ने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। अंदर एक कमरे में पंखे से उनका शव फंदे से लटक रहा था। इसकी सूचना मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर छानबीन के दौरान कुछ अभिलेख मिले हैं, जो घटनाक्रम से संबंधित हो सकता है। सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कराई जा रही है। ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ की रहने वाली थीं। वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। बदायूं में उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। इससे पहले वह अयोध्या में भी तैनात रह चुकी थीं। वह वर्ष 2019 में सिविल जज बनी थीं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.