मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को दी इलेक्ट्रिक वाहनों की सौगात, बोले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधाएं

अयोध्या। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या सजकर प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हो रही है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रभु के दर्शन करने अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरकार पूरा इंतजाम करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रिक वाहनों की अयोध्या को सौगात ​दी, इससे श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा होगी। सीएम ने ई वाहनों (50 इलेक्ट्रिक बसों एवं 25 ई ऑटो) का फ्लैग ऑफ कर अयोध्यावासियों को उपहार दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने डिजिटल टूरिस्ट एप के साथ ही अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को भी लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

50 ई बस को किया रवाना

मुख्यमंत्री योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या धाम में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से अयोध्या नगर निगम और अयोध्या सिटी में ई-बसों एवं ई-ऑटो के शुभारंभ व टूरिज्म सेंट्रिक मोबाइल एप और अयोध्या पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जब प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे तो न केवल अयोध्या धाम में बल्कि पूरे देश और प्रदेश में रामराज्य की स्थापना का जो कार्य 2014 में प्रारंभ हुआ था, इसे मूर्त रूप प्रदान करते हुए यशस्वी भविष्य की कामना के साथ हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

अयोध्या स्वच्छ दिखाई दे ये हमारी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सबसे पहले अयोध्या स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे। सरकार का जो काम है वो सरकार कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कों का चौड़ीकरण, रेलवे लाइन, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ ही इलेक्ट्रिक बसें अयोध्या को चमकाने का कार्य करेंगी। इनके रूट भी तय किए जा चुके हैं। लगभग 200 इलेक्ट्रिक बसें तात्कालिक रूप से हम अयोध्या को दे रहे हैं, लेकिन हम इसे 500 तक विस्तार देंगे। इसमें नगर विकास के साथ परिवहन विभाग लगे हुए हैं। निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में आमंत्रित किया जाए। अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बनने जा रही है, इसलिए हमें इस कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाना है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.