राजस्थान के पूर्व विधायक मेवाराम जैन का दुष्कर्म का वीडियो वायरल,कांग्रेस ने किया किनारा

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के किशोरियों से दुष्कर्म के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।इसके बाद से पार्टी ने उसे प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर ​दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार देर रात आदेश जारी कर जैन की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी। आदेश में कहा गया है कि जैन के अनैतिक कार्य से स्पष्ट होता है कि उन्होंने कांग्रेस के संविधान के खिलाफ आचरण किया है।

बता दे एक महिला ने पिछले दिनों जोधपुर के राजीव नगर थाने में जैन सहित नौ लोगों के खिलाफ एससी-एसटी, सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था। जैन तीन बार विधायक और नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं।महिला का आरोप है कि जैन और उसके साथी रामस्वरूप आचार्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर मेवाराम जैन और आरपीएस आनंद सिंह राजपुरोहित समेत नौ लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जैन की गिरफ्तारी पर 25 तक रोक

दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया था और पीड़िता के बयान भी दर्ज किए थे। मेवाराम जैन ने इस मामले में कोर्ट की शरण ली थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने राहत देते हुए 25 जनवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए भी थे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother