हॉलीवुड स्टार क्रिश्चियन ओलिवर की दो बेटियों संग प्लेन क्रैश में मौत, जांच में जुटी पुलिस

मनोरंजन डेस्क। हॉलीवुड से शनिवार को ​एक दुखद खबर सामने आई। हॉलीवुड स्टार क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियों की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। प्लेन कैरेबियन सागर में समा गया। इस घटना ने उनके फैंस को दुखी कर दिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि क्रिश्चियन ओलिवर का प्लेन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही कैरेबियन सागर में जा गिरा। रॉयल सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस पुलिस फोर्स ने गुरुवार को जारी किए अपने बयान में कहा कि बड़े पर्दे पर जॉर्ज क्लूनी के साथ ‘द गुड जर्मन’ और 2008 में आई एक्शन-कॉमेडी ‘स्पीड रेसर’ में नजर आए Christian Oliver की प्राइवेट और एक इंजन वाले प्लेन में मौत हो गई।

 

प्लेन के गिरते ही गोताखोरों ने लगाई छलांग

प्लेन के समंदर में गिरते ही तुरंत ही मछुआरे और गोताखोरों ने भी छलांग लगा दी और एक्टर व उनकी दोनों बेटियों के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया। क्रिश्चियन ओलिवर और दोनों बेटियों को बाहर निकाल लिया गया, पर उनकी मौत हो चुकी थी। क्रिश्चियन ओलिवर की एक बेटी 10 साल की थी, जिसका नाम मदिता था, और दूसरी बेटी 12 साल की थी। उसका नाम एनिक था। इस घटना में पायलट की भी मौत हो गई। यह हादसा कैसे हुआ, किसी को समझ नहीं आ रहा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां