बैंक ऑफ़ इंडिया लाया है छोटी अवधि के लिए आकर्षक सावधि जमाराशि दर

बिजनेस समचार। नए साल के उपहार के रूप में, भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों और आम जनता के लिए (2 करोड़ रुपये और इससे अधिक एवं 50 करोड़ रुपये से कम के लिए)1 जनवरी, 2024 से प्रभावी होकर175 दिनों की विशिष्ट परिपक्वता अवधि हेतु 7.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की बेहतरीन एवं आकर्षक ब्याज दर पर एक विशेष सावधि जमा योजना पेश की है।

सबसे आकर्षक दर

यह विशेष सावधि जमा योजना, 175 दिनों के लिए 7.50 प्रतिशत प्रति वर्ष की बहुत ही आकर्षक दर प्रदान करती है जो एचएनआई और कॉरपोरेट के लिए अल्पावधि हेतु अपने अधिशेष धन को नियोजित करने हेतु उच्च प्रतिफल वाला अवसर है। यह अति-विशेष सावधि जमा योजना समान अवधि की अन्य सावधि जमाओं की तुलना में अल्पावधि (175 दिन)के नियोजन/प्लेसमेंट के लिए सबसे आकर्षक दरों में से एक आकर्षक ऑफर है। यह अति-विशेष सावधि जमा योजना केवल घरेलू मुद्रा अर्थात् रुपया में मूल्‍यवर्गित सावधि जमा योजना है। इस विशेष सावधि जमा योजना को सीमित अवधि के लिए प्रस्‍तुत किया गया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.