गोदरेज एग्रोवेट ने किसान दिवस पर किसान सेहम हैं अभियान के साथ भारतीय किसानों का किया सम्मान

बिजनेस डेस्क। देश के सबसे बड़े विविधीकृत कृषि-व्यवसायों में से एक, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने किसान दिवस 2023 के मौके पर भारतीय किसानों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए एक ब्रांड फिल्म जारी की है। #किसानसेहम हैं नामक यहफिल्म देश का पेट भरने में हमारे किसानों की अभिन्न भूमिका के प्रति हार्दिक सम्मान व्यक्त करने का ज़रिया है।

किसान परिवारों के उत्थान में मदद

क्रिएटिवलैंड एशिया के साथ गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड और एसोसिएटेड कंपनियों की कॉर्पोरेट ब्रांड एवं कम्युनिकेशंस टीम द्वारा तैयार, यह फिल्म गोदरेज एग्रोवेट की भारतीय किसानों के प्रति सम्मान और किसान परिवारों के उत्थान में मदद करने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।इस साल किसान दिवस पर इस ब्रांड फिल्म के लॉन्च के बारे में, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, बलराम सिंह यादव ने कहा, “गोदरेज एग्रोवेट में, हम अपने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं जो यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे देश को भरपूर भोजन मिले। यह फिल्म किसानों की कड़ी मेहनत और निस्वार्थ स्वभाव की ईमानदार स्वीकृति है।

किसानों को समर्थन का वादा

वे हमारे देश की रीढ़ हैं और उनकी भलाई के लिए प्रयास करना न सिर्फ हमारा लक्ष्य नहीं है बल्कि यह हमारी बुनियाद है। इसलिए, हमारी कंपनी की पूरी टीम की ओर से, मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं और उनके समर्पण को सलाम करता हूं।” नेतृत्व टीम की सामूहिक आवाज़ का प्रतिनिधित्व करते हुए, सभी ने विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को निरंतर समर्थन देने का वादा किया। गोदरेज एग्रोवेट के कार्यकारी निदेशक बुर्जिस गोदरेज ने किसानों की ज़रूरतों को पूरा करने के कंपनी के उद्देश्य पर ज़ोर दिया। उनकी ज़रूरत को पूरा करना कंपनी का मुख्य उद्देश्य और जुनून है। फसल सुरक्षा व्यवसाय के मुख्य कार्यकारी राजावेलु एन.के. ने इस बात पर रोशनी डाली कि कंपनी कैसे यह सुनिश्चित करती है कि किसान का बोया गया हर बीज एक संपन्न राष्ट्र बनाने के लिए फले-फूले और किसान परिवारों का उत्थान भी करे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours