अखिलेश की सख्ती के बाद फिर स्वामी ने फिर उगला जहर, हिंदू धर्म को बताया धोखा

नई दिल्ली। सपा मुखिया अखिलेश यादव की सख्ती के बाद भी सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर हिंदू धर्म (Hinduism) के खिलाफ जहर उगला हैं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को धोखा बताया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लेने की कोशिश की, इसके साथ ही आरएसएस प्रमुख पर भी निशाना साधा।

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, हिंदू एक धोखा है। वैसे भी 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने की एक शैली है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी दो बार कहा है कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है… जब ये लोग ऐसे बयान देते हैं तो भावनाएं आहत नहीं होती हैं, लेकिन अगर यही बात स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं तो पूरे देश में भूचाल मच जाता है।

अखिलेश ने जताई थी नाराजगी

यह पहली बार नहीं है जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदुत्व पर विवादित बयान दिया हो। यही नहीं उन्होंने ब्राह्मणों और ऊंची जाति वालों पर भी निशाना साधा है। स्वामी प्रसाद मौर्य पहले बसपा में थे। फिर सपा में आए। फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार का हिस्सा रहे, लेकिन अभी एक बार फिर समाजवादी पार्टी के साथ हैं। उनके विवादित बयानों का सपा में ही विरोध शुरू हो चुका है। बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन बुलाया था। उस समय भी मौर्य का विरोध हुआ था। बताया जाता है कि इस तरह के बयानों से अखिलेश भी खुश नहीं है। हालांकि अब तक उन्होंने अपने नेता को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours