ओडिशा और झारखंड में आयकर विभाग की छापेमारी में मिला इतना कैश कि गिनते- गिनते मशीने हो गई खराब

नई दिल्ली।आयकर विभाग ने ओडिशा और झारखंड के शराब माफिया बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी की और कंपनी से जुड़े परिसरों बड़ी संख्या में कैश बरामद हुए। इतना कैश देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए। सूत्रों के अनुसार ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर तथा झारखंड के रांची, लोहरदगा में तलाशी जारी है। अब तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है​ कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है।

देशी शराब बनाने की बड़ी कंपनी

शराब बनाने वाली कंपनी बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के कई डिवीजनों पर गुरुवार को दूसरे दिन भी विभाग की कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने पश्चिमी ओडिशा में सबसे बड़ी देशी शराब निर्माता और बेचने वाली कंपनियों में से एक बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बोलांगीर कार्यालय में छापेमारी के दौरान 150 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की।

ट्रक से भेजा गया कैश

ओडिशा में मुख्यालय वाला, बीडीपीएल समूह पूरे राज्य में काम करता है। इसके अन्य व्यावसायिक प्रभागों में बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड (फ्लाई ऐश ब्रिक्स), क्वालिटी बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड (आईएमएफएल बॉटलिंग) और किशोर प्रसाद बिजय प्रसाद बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (आईएमएफएल ब्रांडों की बिक्री और विपणन) आदि शामिल है। इसके अलावा, आयकर विभाग ने बोलांगीर शहर के सुदापाड़ा और टिटिलागढ़ शहर के दो शराब व्यापारियों के आवासों पर भी एक साथ छापे मारे थे, वहां से भी नकदी जब्त की गई।

इस जब्ती के बाद आयकर विभाग कल रात एक बड़े ट्रक में भरे नकदी के थैले और बोरियां भारतीय स्टेट बैंक की बोलांगीर शाखा में लेकर आया। वह सारा पैसा बैंक के अंदर ले जाया गया और कड़ी सुरक्षा में जमा किया गया।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother