पत्नी ने 60 किमी पीछा करके पति को रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा, बाहर वाली का किया यह हाल

सहारनपुर। एक महिला ने रंगीन मिजाज पति को सबक सीखाने के लिए 60 किमी पीछा करके प्रेमिका के साथ रंग​रलियां मनाते हुए पकड़ा। दरअसल वह सरकारी काम बताकर घर से निकला था और पहुंच गया प्रेमिका के घर मौज मारने। महिला ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया, जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। लेकिन फिर पत्नी ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं प्रेमिका का महिला ने बुरा हाल कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ परिवार सहित शामली में रहते हैं। जो कुछ साल पहले एसडीओ सहारनपुर में तैनात थे। गुरुवार रात एसडीओ शामली से अपने घर से निकले। एसडीओ ने पत्नी को बताया कि उन्हें विभाग के कार्य से शहर से बाहर जाना पड़ रहा है। इस पर उनकी पत्नी को शक हो गया। पत्नी ने एसडीओ के उच्चाधिकारियों से फोन करके पूछा कि उनके पति को किसी काम से दूसरे जनपद में भेजा गया है क्या। इस पर अधिकारियों ने बताया कि उनको कहीं नहीं भेजा गया है। इसके बाद पत्नी का शक बढ़ गया।

पत्नी ने सीखाया अच्छा सबक

पत्नी ने दूसरी कार से पति का पीछा किया तो वह सहारनपुर में दिल्ली रोड पर पहुंच गए। यहां पर एसडीओ एक मकान में चले गए। कुछ देर बार उनकी पत्नी भी मकान में चली गई। पत्नी ने देखा कि पति एक महिला के साथ मकान में है। पता चला कि यह महिला एसडीओ की प्रेमिका है, जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। इस पर एसडीओ की पत्नी ने हंगामा कर दिया।कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने बताया कि एसडीओ को रात में थाने पर लाया गया था, लेकिन पत्नी ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद एसडीओ का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है। एसडीओ को बाद में जमानत मिल गई।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.