75 वर्षीय दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, जब दुल्हन ने शादी से किया इंकार, जानिए पूरा मामला

130
75 year old groom's wishes were dashed when the bride refused to marry him, know the whole matter
। 75 वर्षीय दूल्हे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बांदा। 75 वर्ष के दूल्हे के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया, जब दुल्हन और उसके घर वालों ने शादी से इंकार कर दिया।इससे दूल्हे समेत उसके परिवार की हवाई उड़ गई, सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। यह हैरान करने वाली खबर यूपी के बांदा जिले से सामने आई। यहां के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी 75 वर्षीय दूल्हे की निकासी के बाद बरात दुल्हन के दरवाजे नहीं पहुंच सकी। ऐन वक्त पर दुल्हन पक्ष ने बरात लाने से मना कर दिया। 75 वर्षीय दूल्हे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दस वर्ष पहले पत्नी की मौत

गांव का रहने वाला 75 वर्षीय रामसजीवन नाई जो पहले से ही विवाहित था। उसके दो पुत्र रमेश नाई (40), छोटा (35) दोनों पुत्र विवाहित हैं। इनके अलावा दो पुत्रियां थीं। उनकी शादी रामसजीवन कर चुका है। रामसजीवन की पत्नी की बीते एक दशक पहले मौत चुकी है। मजाक में गांव के कोटेदार श्याम चौबे ने रामसजीवन को दोबारा शादी करवाने के लिए राजी कर लिया। बीते दिनों रामसजीवन के घर में इसी के बच्चों और रिश्तेदारों के द्वारा सभी रस्में पूरी करवाई गईं। इसके बाद शनिवार की शाम धूमधाम से गांव में घोड़ों-बाजों के साथ निकासी कराई गई।

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

निकासी के बाद दूल्हा सभी बरातियों को साथ लेकर वर पक्ष के गांव महोबा जनपद स्थित ग्योढ़ी गांव के लिए रवाना होने लगे। तभी गांव के बाहर सभी लोगों को एकत्र कर मध्यस्थ श्याम चौबे और उसके पुत्र अवध बिहारी चौबे ने बताया कि दुल्हन सहित उसके परिजन अभी शादी से इनकार कर रहे हैं। काफी देर तक हो हल्ला मचा रहा। दूल्हे को वाहन से उतार कर उसके घर भेज दिया गया। सभी बराती लौट कर अपने घर चले गए।

इसे भी पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here