प्रधानमंत्री ने काशी को दी सौगात बोले, भोले बाबा की थीम पर बनेगा स्टेडियम, कुछ लोगों को वंदन से परेशानी

99
Prime Minister gave a gift to Kashi, said, the stadium will be built on the theme of Bhole Baba, some people have problem with the worship
पीएम मोदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं को संबोधित किया।

वाराणसी। अपने संसदीय क्षेत्र को समृद्ध बनाने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम भगवान शिव की थीम पर बनेगा। खेल को लेकर समाज की सोच बदली है। आज जो खेलेगा वही खिलेगा। इसके बाद पीएम मोदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं को संबोधित किया।

 

आवासीय विद्यालयों का किया लोकार्पण

महिलाओं को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां वो काशी सांसद खेल महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। साथ ही काशी सहित उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों को लोकार्पण ​किया। अटल आवासीय विद्यालय 1115 करोड़ से बने हैं। इनमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से वर्चुअल जुडेंगे।

महिलाओं के बीच रखी अपनी बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन जैसा ऐतिहासिक कानून पास होने के बाद मैं सबसे पहले काशी में आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि इतनी बड़ी संख्या में आप हमें आशीर्वाद दे रहे हैं। कुछ ही समय में दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू होने वाला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियिम ने इस बार दुर्गा पूजा के उत्साह को और भी कई गुना बढ़ा दिया है। इस कानून से देश के महिला विकास के लिए रास्ते खुलेंगे, लोक सभा और विधान विधान में महिलाओं की उपलब्धि बढ़ेगी। मैं इसके लिए देश भर की मताओं-बहनों को काशी की पवित्र धरती से बधाई देता हूं।

देश की तरक्की में महिलाओं का योगदान

नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश शुरू से पुरुष प्रधान रहा है। लेकिन जब से हमारी सरकार बनी है। खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। हमने मुद्रा योजना शुरू की। इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिला। जितने भी छोटे-बड़े उद्योग जो बंद होने थे, उन्हें फिर से गति मिली है। महिलाएं आज देश की तरक्की में भगीदारी निभा रही हैं। वे अपने हुनर से अपने इलाके में पहचान बना रही है।पीएम मोदी ने कहा कि हमें ऐसा समाज तैयार करना है जिसमें किसी नारी को आगे बढ़ने के लिए किसी की भी जरूरत न पड़े। इसिलिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत है। पीएम ने पूछा कि माताओं-बहनों का वंदन नहीं होगा तो किसका होगा। इससे पहले महिलाओं ने पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।

श्रीमद्भागवत गीता के दर्शन करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी यहां 232 साल पुराने पुस्तकालय सरस्वती भवन में भी जा सकते हैं। यहां पर एक हजार साल से भी ज्यादा पुराने 95 हजार संस्कृत ग्रंथ, पांडुलिपियों सहित करीब दो लाख पुस्तकों का संग्रह है। दुनिया की सबसे पुरानी श्रीमद्भागवत गीता के दर्शन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय परिसर में ही पीएम मोदी महिलाओं से संवाद करेंगे।

इसे भी पढ़े..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here