आस्था: श्रद्धालु ने बांके बिहारी को अर्पित किया डेढ़ किलो सोने का हार

122
Faith: Devotee offered 1.5 kg gold necklace to Banke Bihari
हार बनाया गया और उसे भगवान बांके बिहारी को पहनाया गया है।

मथुरा। भगवान बांके बिहारी के एक भक्त ने अपनी अटूट श्रद्धा को प्रकट करते हुए अपने ईश्वर को एक बेशकीमती हार अर्पित किया। यह हार शुद्ध सोने का बना हुआ इस हार की कीमत 85 लाख रुपये बताई जा रही है। । मंदिर प्रशासन ने अभी हार की कोई तस्वीर जारी नहीं की है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें भगवान बांके बिहारी सोने का बड़ा हार पहने हैं। दावा है कि यह वही डेढ़ किलो वाला हार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हार को रायपुर के एक भक्त ने अर्पित किया है। जिसे दिल्ली एक ज्वैलर्स के कारीगरों ने एक महीने की अथक मेहनत के बाद तैयार किया है। ज्वैलर्स ने बताया, यह हार नो प्रॉफिट नो लॉस पर बनाया गया है। ये 92% के अंदर बना है। इस हार में डेढ़ किलो सोना लगा है। इसकी लागत 84 लाख 21 हजार है। इस हार की डिजाइन भक्त ने ही तैयार की। हार बनाने वाले ज्वैलर्स ने खुद को भाग्यशाली बताया कि उसके द्वारा यह हार बनाया गया और उसे भगवान बांके बिहारी को पहनाया गया है।

मंदिर प्रबंधन नहीं दी जानकारी

हार अर्पित करने को लेकर मंदिर प्रबंधन ने बताया कि अगर कोई भक्त मंदिर कार्यालय में आकर कुछ देता है तो इसकी जानकारी रहती है। लेकिन, कई ऐसे भक्त भी हैं जो सीधे अपने गोस्वामी के माध्यम से भगवान को अर्पित करते हैं। उसकी जानकारी नहीं रहती। वहीं, इस हार के बारे में मंदिर के गोस्वामियों से जानकारी की गई तो किसी ने कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया। इस वजह से भक्त के बारे में पता नहीं चला कि उसका क्या नाम है।

इसे भी पढ़े..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here