दर्दनाक: दिल्ली मेट्रो के सुपरवाइजर ने पत्नी और बेटी को मारकर किया सुसाइड, बेटा गंभीर

108
Painful: Delhi Metro supervisor kills wife and daughter, commits suicide, son serious
टीम ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के ​लिए भेज दिया।

नई दिल्ली। नईदिल्ली के पुलिस कंट्रोल रूम में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक फोन करने वाले पुलिस को सूचना दी कि मैंने अपने पूरे परिवार को मार दिया है, अब मैं खुद खुदकुशी करने जा रहा हूं। इस फोन के बाद कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एक टीम भागती हुई उस फोन कॉल को ट्रैस करके उक्त स्थान पर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर सबके होष उड़ गए। घर में फोन करने वाली की पत्नी और बेटी का शव पड़ा था, और खुद वह फंदे पर लटका हुआ था। उसका बेटा जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहा था। पुलिस टीम ने बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के ​लिए भेज दिया।

मरने से पहले कम्प्यूटर पर किया था सर्च

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक साथ तीन की मौत वाली इस घटना से सभी हैरान हैं। यह शख्स दिल्ली मेट्रो में कार्यरत था। उसने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी नहीं चल पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस जांच में कुछ हैरान करने वाली बातें भी सामने आई हैं। जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस शख्स ने कंप्यूटर पर how to hang भी सर्च किया था। डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने मंगलवार बताया कि सुशील वेस्ट विनोद नगर स्थित डीएमआरसी डिपो में सुपरवाइजर थे। पत्नी अनुराधा, बेटी अदिति और बेटे युवराज पर चाकू से हमला किया। इसके बाद खुद फंदे से लटक गया। तीन की मौत है, जबकि बेटे युवराज का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सुसाइड नोट भी मिला

वारदात के बाद बताया जा रहा है कि सुशील के पास उसके दोस्त का फोन आया था। उसने पूछा कि ड्यूटी पर क्यों नहीं आए। तब उसने बताया कि उसने परिवार की हत्या कर दी है और अब वह सुसाइड करने करने जा रह है। इसके बाद उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल करीब दोपहर 12 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। पुलिस गली में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शाहदरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here