झांसी में प्रेमिका को घर से भगाकर लव मैरिज करने वाले की गला काटकर हत्या, लड़की के परिवार वाले फरार

83
In Jhansi, the man who married his girlfriend after driving her away from home was strangled to death, the girl's family absconded
दरअसल युवक शादीशुदा होते हुए भी वह तीन साल पहले एक नाबालिग लड़की को घर से भगा कर ले गया था।

झांसी। यूपी के झांसी में रविवार रात को एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में होने का अंदेशा हैं। दरअसल युवक शादीशुदा होते हुए भी वह तीन साल पहले एक नाबालिग लड़की को घर से भगा कर ले गया था। इस मामले में वह जेल भी गया था। जेल से छूटने के बाद जब लड़की बालिग हुई, तो उससे लव मैरिज कर ली। इस वजह से लड़की के परिवार वाले काफी नाराज थे। युवक के परिवार वालों ने लड़की के परिवार पर ही हत्या का आरोप लगाया है। इस हत्याकांड के बाद से लड़की का पूरा परिवार फरार है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मामला सकरार क्षेत्र का है ​​​​​​।

मौके पर पहुंचे एसपी सिटी

युवक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के बीच खलबली मच गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ अरुण कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया। पुलिस की टीमें करण की प्रेमिका के परिवार वालों की तलाश में छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मऊरानीपुर भेजा गया है।

तीन महीने पहले की थी लव मैरिज

करण कुशवाहा सकरार का रहने वाला था। उसके पिता राजा भैया ने बताया, “मेरे बेटे करण के मेरे ही मोहल्ले की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध थे। 2019 में करण उस लड़की को भगा कर ले गया था। इसके बाद लड़की के परिवार ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। करीब सवा साल बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर करण को जेल भेज दिया था,इसके बावजूद लड़की ने अपने माता-पिता के घर जाने के मना कर दिया था। तब उसे नारी निकेतन भेजा गया था। करीब डेढ़ महीने बाद ही करण जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। उसके बाद लड़की अब बालिग हुई, तो उसने करण से कोर्ट मैरिज कर ली।

3 महीने पहले वह सकरार आकर करण के साथ मेरे घर में रह रही थी।”पिता का कहना है, “लव मैरिज के बाद लड़की के परिवार वाले मेरे बेटे और परिवार से रंजिश रखे हुए थे। रविवार को करण जावन नहर पुलिया के पास अपने खेत पर बैंगन की फसल में पानी लगाने गया था। वहां पर लड़की के परिवार वालों ने उसको घेर लिया। धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी। उसकी गर्दन को बुरी तरह काट डाला। साथ ही उसके हाथ पर भी चोट आई। लोगों ने हत्या की सूचना दी, तो हम लोग मौके पर पहुंचे।

करण की पहली पत्नी की 4 बेटियां

करण कुशवाहा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। लड़की का खेत भी उसके खेत के बगल में है। इसके चलते दोनों का अक्सर मिलना-जुलना होता था। इसी के चलते दोनों की दोस्ती हो गई थी। करण की पहली शादी 14 साल पहले नीतू से हुई थी। करण की पहली पत्नी से 4 बेटियां हैं। इनमें 12 साल की जयमाला, 10 साल की दीपिका, 8 साल की महेश्वरी और 2 साल की मिस्टी है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here