प्यार है या हवश: पांच बच्चों की मां का पति से जी भरा तो मौज करने प्रेमी के साथ हुई फरार

139
Is it love or lust: Mother of five children was full of her husband, then eloped with her lover to kill her
दोनों के पतियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बरेली। प्यार को प्यार की सीमा में किया जाए तो प्यार कहलाता है,लेकिन जब प्यार की सीमा टूट जाती है तो वह हवश बन जाती हैं। कुछ ऐसा ही बरेली में देखने को मिला। यहां एक पांच बच्चों की मां की प्यार की जरूरत उसका पति नहीं पूरी कर पा रहा ​था, इ​सलिए उसने पति के पीठ पीछे एक युवक से प्रेम प्रसंग कर लिए। जब ​पति मेहनत मजदूरी करने घर से बाहर होता तो प्रेमी को घर में बुलाकर मौज करती थी। यह सब लंबे समय तक चला,जब इसकी भनक पति को लग गई तो महिला प्रेमी के साथ अपने पांच बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। ठीक इसी प्रकार दो बच्चों की मां ने भी प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया। दोनों के पतियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बच्चों को घर में छोड़कर चली गई

पहला मामला बदायूं के उझानी क्षेत्र के एक गांव का हैं यहां की एक महिला लापता हो गई। उसके पांच बच्चे हैं। महिला के पति ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। उसने दरोगा को बताया कि पत्नी अपने प्रेमी के फोन पर रोजाना बात किया करती थी। आठ फरवरी को वह बच्चों को घर में छोड़कर चली गई। मामले की जानकारी होने पर पति ने खोजबीन की लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला। वह प्रेमी के परिजनों से भी मिला लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि महिला अपने साथ करीब 10 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। उसने पुलिस से पत्नी ढूंढने की गुहार लगाई है।

नकदी-जेवर ले गई महिला

बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अयोध्या में मूंगफली बेचने का काम करता है। उसकी पत्नी और दो बेटे भी साथ रहते थे। चार दिन पहले उसने पत्नी और दो बच्चों को करीब सवा लाख रुपये और जेवर देकर गांव भेजा था। पत्नी बरेली तक ट्रेन से आई और उसके बाद सहसवान क्षेत्र के गांव भवानीपुर खल्ली निवासी प्रेमी के साथ चली गई। उसका मोबाइल भी बंद है। पति ने थाना मुजरिया पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर पत्नी वापस दिलाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here