बंधन बैंक ने अपने ब्रांड कैंपेन-‘जहां बंधन, वहां ट्रस्ट’ का अनावरण किया

237
Bandhan Bank unveils its brand campaign - 'Jahan Bandhan, Wahan Trust'
इस अभियान के जरिए ब्रांड द्वारा इसके ग्राहकों और हितधारकों से अर्जित किए गए विश्वास और भरोसे को दिखाया गया है।

लखनऊ, बिजनेस डेस्क। देश के सबसे तेजी से बढ़ते बैंकों में से एक, बंधन बैंक ने आज अपने एकीकृत विपणन अभियान का शुभारंभ किया। बैंक के ब्रांड एंबेसडर और दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी, सौरव गांगुली को इस अभियान में दिखाया गया है। ‘जहाँ बंधन, वहाँ ट्रस्ट’ पंचलाइन वाले इस अभियान के जरिए ब्रांड द्वारा सात वर्षों की अवधि में और उससे पूर्व के दो दशकों में अपने पहले के अवतारों में हासिल किए गए ‘ट्रस्ट’ (भरोसा) पर बल दिया गया है। इस अभियान में गांगुली के कॅरियर के साथ समानता दिखाई गई है, जो सात साल पहले बैंक लॉन्च होने के तुरंत बाद बैंक के ग्राहक बन गए थे।

उपभोक्ताओं का विश्वास

इस अभियान के जरिए ब्रांड द्वारा इसके ग्राहकों और हितधारकों से अर्जित किए गए विश्वास और भरोसे को दिखाया गया है। फिल्म में गांगुली उन दिनों की याद दिलाते नजर आएंगे जब वह स्टार नहीं थे और मैदान में सिर्फ कुछ ही दर्शक हुआविश्वास हासिल किया करते थे। जैसे-जैसे उन्होंने कड़ी मेहनत की, रन बनाना शुरू किया और खुद को टीम के एक भरोसेमंद सदस्य के रूप में स्थापित किया, उन्होंने लाखों लोगों का विश्वास हासिल किया और अनेकानेक प्रशंसक बने। ठीक उसी तरह, बंधन ने एक एनजीओ के रूप में छोटी शुरुआत की। जैसे ही इसका विस्तार शुरू हुआ और इसके काम को हितधारकों ने माना,और बंधन बैंक ने लोगों का विश्वास हासिल किया।

जीवन का हर कोई साक्षी

इस नए अभियान ‘जहां बंधन, वहां ट्रस्ट’ के बारे में बताते हुए, बंधन बैंक के हेड – मार्केटिंग, अपूर्व सरकार ने कहा, “पिछले सात वर्षों में, बंधन बैंक ने 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी उपस्थिति बढ़ा ली है, इसके ग्राहकों की संख्या 2.77 करोड़ से अधिक है। इसका बुक साइज 2 लाख करोड़ रु. है। यह बैंक द्वारा हासिल किए गए हितधारकों के विश्वास के कारण संभव हो सका है। दादा (गांगुली) के जीवन का हर कोई साक्षी रहा है। जबकि दादा और बंधन दोनों की जड़ें पश्चिम बंगाल में हैं, लेकिन दोनों ने उन्हें परिभाषित करने नहीं दिया है और देश-दुनिया भर में अपने आप को विश्वसनीय नाम के रूप में स्थापित किया है और लाखों लोगों का विश्वास जीता है। हमारा अभियान इन दोनों ही ब्रांडों की इसी तरह की यात्रा से प्रेरित है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here