दुखद:भैयादूज पर भाई को तिलक करके लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

142
Tragic: Woman returning after tilak on brother on Bhaiya Dooj dies in road accident
गंभीर रुप से घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल लेकर गए थे।

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में भैयादूज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब भाई को तिलक करके लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे की वजह से दो परिवारों की त्योहारी खुशियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यह दुखद हादसा नगला जुझार के पास का है। यहां गोंडा थाना क्षेत्र में गोरई रोड पर गांव बुर्ज नगरिया के समीप स्कूटी से गिरी महिला को कैंटर ने टक्कर मार दी। घायल महिला को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कालेज हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऐसे हुआ हादसा

कस्बा खैर के मोहल्ला मुसलमान निवासी सुधीर शर्मा निजी विद्यालय में शिक्षक हैं।गुरुवार को पत्नी कुसुमलता (45) के साथ ससुराल कस्बा बेसवां में दौज खिलाने स्कूटी से गए थे। लौटने समय करीब पांच बजे गोंडा-गोरई रोड पर बुर्ज नगरिया के समीप बाइक से टकराकर इनकी स्कूटी गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रही कैंटर ने स्कूटी से रोड पर गिरी कुसुमलता में टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल महिला को उपचार के लिए मेडिकल हॉस्पिटल लेकर गए थे।

घर में मचा कोहराम

हादसे के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। एसओ उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं महिला की मौत की खबर मिलते ही उसकी ससुराल व मायके में कोहराम मच गया। परिजनों को रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। त्योहार की खुशिया गम में बदल गई।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here